बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा, अपनी लय को रखना चाहता हूं बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

कोलकाता।लगातार दो मैचों में विभिन्न स्थानों पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज नीतिश राणा ने कहा कि वह अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।राणा ने सुनील नारायण की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के पहले मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 68 रन की पारी खेली। इसके बाद बुधवार को उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चौथे नंबर पर खेलते हुए 34 गेंद में 67 रन बनाये। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ वेस्टइंडीज का ये तेज गेंदबाज,मिल्ने को किया रिप्लेस

इसके बाद उन्होनें दिनेश कार्तिक और अभिषेक नायर की सलाह पर मुंबई स्थित केकेआर अकादमी में समय बिताया।उन्होंने कहा, मैंने वहां बल्लेबाजी पर ज्यादा काम नहीं किया लेकिन मैंने मानसिक दृढ़ता पर काम किया। केकेआर अकादमी इस मायने में काफी मददगार रही क्योंकि मुझे अभिषेक भैया और डीके (कार्तिक) भैया के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने मुझे संदेह खत्म करने में मदद की। अब मुझे लगता है कि मैं एक बेहतर खिलाड़ी बन गया हूं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav