इस तरह के पल मैच बदल देते हैं, बल्लेबाज को एहतियात बरतनी चाहिये: अश्विन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

जयपुर। रविचंद्रन अश्विन को आईपीएल मैच में जोस बटलर को ‘मांकड़िंग’ आउट करने का कोई मलाल नहीं है और उनका मानना है कि बल्लेबाज को इस तरह के मैच की तस्वीर बदलने वाले पलों में क्रीज जल्दी छोड़ने से बचना चाहिये। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने सोमवार की रात के मैच में राजस्थान रायल्स के बटलर को मांकड़िंग करके बड़े विवाद को जन्म दे दिया। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में इस तरह आउट होने वाले बटलर पहले खिलाड़ी बने। इससे खेलभावना को लेकर भी सवाल उठे क्योंकि अश्विन ने बटलर को इसकी चेतावनी नहीं दी थी।  

अश्विन ने हालांकि 14 रन से मिली जीत के बाद कहा, ‘‘मैंने गेंद छोड़ी भी नहीं थी और वह क्रीज से बाहर आ गया था। हमने कोई गलती नहीं की। लेकिन मेरा मानना है कि ये मैच का रूख बदलने वाले पल है और बल्लेबाज को एहतियात बरतनी चाहिये।’’ उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमें पता था कि छह ओवर के बाद पिच धीमी हो जायेगी। गेंदबाज बधाई के पात्र है जो वैरिएशन पर काम करते रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सैम कुरेन की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन उसने शानदार वापसी की। हमारे पास काफी विकल्प हैं लेकिन पांच ओवर अच्छे निकल जाये तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।’’ वहीं राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बटलर के विकेट पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि मैच रैफरी इस बारे में फैसला लेंगे।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर