दिलचस्प हुई राजस्थान की जंग, तीन विधायकों से वोट डालने में हुई गलती, क्या सुभाष चंद्रा बिगाड़ेंगे कांग्रेस का गेमप्लान?

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2022

राज्यसभा चुनाव की वोटिंग जारी है। हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। चार सीटों पर पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से दो और बीजेपी की ओर से एक सीट पर जीत पक्की दिख रही है। लेकिन सारा घमासान चौथी सीट को लेकर मचा है। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए पहला वोट सीएम अशोक गहलोत ने डाला है। वहीं  वोटिंग के बीच बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। बीजेपी के तीन वोटों के खारिज होने के आसार नजर आ रहे हैं। 

कौन-कौन मैदान में हैं

कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने एक उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी को राज्यसभा चुनाव में उतारा है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सुभाष चंद्रा मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती