बंगाल की खाड़ी में गहराया Depression, 28 अक्टूबर को Andhra Coast से टकराएगा चक्रवाती तूफान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 25, 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा होकर अवदाब में बदल गया है और इसके 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार शाम साढ़े पांच बजे अवदाब बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर केंद्रित था। विभाग ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि इसके पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 अक्टूबर की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य हिस्से के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है।

इसके 28 अक्टूबर की पूर्वाह्न बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश तथा यानम के तटों को बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

Milan समेत यूरोप के शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन, इटली में 500 सैनिक तैनात

Iran पर हमले की संभावना से Donald Trump का इनकार नहीं, समझौते का भी दिया विकल्प

Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh

Kim Jong Un पहुंचे China, सीमा पर बने New Yalu River Bridge का किया उद्घाटन