BB 16 Weekend Ka Vaar: घरवालों ने बयां किया दिल का हाल, मजबूत से मजबूत कंटेस्टेंट ने दिल खोलकर बहाए आंसू

By एकता | Dec 04, 2022

बिग बॉस 16, टेलीविज़न के सबसे कंट्रोवर्सियल और लोकप्रिय शो में से एक है। शो जब से शुरू हुआ है, तब से हर दिन टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रेंडिंग में शामिल रहा है। बिग बॉस 16 को शुरू हुए पूरे 9 हफ्तों का समय बीत गया है। घर के अंदर मौजूद सभी 12 कंटेस्टेंट इतने लंबे समय से अपने घरवालों से न बात की है ना ही मुलाकात की है। इसलिए बिग बॉस सभी घरवालों के लिए बड़ा ही खास तोहफा लेकर आए हैं। शो का आने वाला एपिसोड बड़ा ही इमोशनल होने वाला है, जिसे देखकर आप शायद रोने लगे। बिग बॉस 16 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में दर्शक घर के सदस्यों को अपने दिल की बात कहते देख सकते हैं। शो का मजबूत से मजबूत कंटेस्टेंट प्रोमो में रोता हुआ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: गुलाबी गाउन में गुलाब सी निखरी Rakul Preet Singh, दिलकश अदाओं ने लूटी महफिल

बिग बॉस की बात के बाद प्रोमो में प्रियंका, शिव और अर्चना को अपनी दिल की बाते करते देखा जा सकता है। जहाँ प्रियंका, अंकित को लेकर अपने दिल की उलझन बिग बॉस के साथ साँझा करती नजर आ रही हैं। वहीं शिव कह रहे हैं कि सबको लगता है कि वह दिमाग से खेलते हैं, लेकिन उनके घरवालों को पता है कि वह अपने दिल की सुनते हैं। प्रियंका और शिव इस दौरान भावुक होकर रोते नजर आएं। अर्चना भी अपने दिल के हाल बायां करती दिखाई दी। उन्होंने रोते हुए कहा कि वह कभी ऐसी नहीं थी, किसी को इतना गन्दा नहीं बोलती थी, लेकिन यहाँ इन मनहूस लोगों की वजह से वह कैसी हो गयी है उन्हें खुद को नहीं पता। दर्शकों को अब अन्य कंटेस्टेंट के दिल का हाल जानने में दिलचस्पी है, जो आज रात नौ बजे पता चल जायेगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं