बैंक बोर्ड ने एसबीआई एमडी के लिए इन दो नामों की सिफारिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2020

नयी दिल्ली। बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दो प्रबंध निदेशक के रिक्त पदों के लिये स्वामीनाथन जानकीरमण और अश्विमी कुमार तिवारी के नाम की सिफारिश की। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिये शीर्ष पदों के लिये नियुक्ति की सिफारिश करने वाला निकाय है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की अगुवाई चेयरमैन करते हैं जबकि उनकी सहायता के लिये चार प्रबंध निदेशक होते हैं। ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक के दो पदों के लिये एसबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों के 16 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये गये।

प्रमुख खबरें

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग

Sajjala Ramakrishna Reddy ने दिए निर्देश, जिला स्तर पर Legal War Room बनाएगी YSRCP