बीबीसी ने भ्रामक संपादन को लेकर ट्रंप से माफी मांगी, मानहानि के मुकदमे पर असहमति जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से छह जनवरी 2021 को दिए गए उनके भाषण के भ्रामक संपादन के लिए बृहस्पतिवार को माफी मांगी, लेकिन यह भी कहा कि वह इस दलील से पूरी तरह असहमत है कि मानहानि के मुकदमे की ठोस वजह है।

बीबीसी ने यह भी कहा कि उस वृत्तचित्र को दोबारा प्रसारित करने की कोई योजना नहीं है, जिसमें ट्रंप के भाषण के लगभग एक घंटे के अंतराल के हिस्सों को जोड़कर प्रस्तुत किया गया था।

ट्रंप के वकील ने बीबीसी को एक पत्र भेजकर माफी की मांग की थी और एक अरब डॉलर का हर्जाना देने के लिए मुकदमे की धमकी दी थी। बीबीसी के भारतीय मूल के अध्यक्ष समीर शाह ने ट्रंप के भाषण को एक वृत्तचित्र के लिए संपादित करने के तरीके में हुई निर्णय की त्रुटि के लिए सोमवार को भी माफी मांगी थी।

वर्ष 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले बीबीसी पैनोरमा वृत्तचित्र शृंखला के तहत इसे प्रसारित किया गया था। वृत्तचित्र के कारण बीबीसी के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस को पहले ही अपना पद छोड़ना पड़ा है।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi का Dream Season, IPL 2026 में Orange Cap समेत 5 Awards जीतकर रचा इतिहास

Indian Share Market को डबल झटका, Taiwan के बाद अब South Korea भी Ranking में निकला आगे

Delimitation बिल पर बड़ा सियासी गेम! DMK-TMC पर नज़र, क्या टूटेगा INDIA गठबंधन?

IT से लेकर Mining तक, ब्रोकरेज के Top Picks में शामिल ये शेयर, Infosys और NMDC पर नजर