BBC Documentary Case: एबीवीपी के खिलाफ जेएनयू में वामपंथी छात्रों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

नयी दिल्ली। विभिन्न वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वामपंथी छात्रों ने दावा किया कि 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद बीबीसी वृत्तचित्र के प्रदर्शन के दौरान उन पर पत्थर फेंके गए। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अन्य संगठनों से जुड़े वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी के खिलाफ नारे लगाए।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चढ़कर 25 डिग्री पहुंचा, AQI 134 दर्ज

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Firewall से बड़ा खुलासा, Indian Navy की जानकारी Pakistan तक पहुँचाई जा रही थी, 13 नौसैनिक जाँच के घेरे में

SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट

Lionel Messi का विदाई मैच: Argentina ने Benin को 3-0 से हराया