बीबीसी ने कहा- वैक्सीनेशन के टार्गेट से पीछे रह गयी भारत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2022

वैक्सीनेशन के लक्ष्य पर अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की ओर से एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई जिसमें बताया गया कि भारत अपने वैक्सीनेशन लक्ष्य से चूक गया। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से करारा जवाब दिया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक समाचार लेख में यह दावा किया गया है कि भारत अपने टीकाकरण लक्ष्य से चूक गया है। यह भ्रामक है और पूरी तस्वीर बयां नहीं करता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में, भारत का राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम कई विकसित पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे सफल और सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की सरकार कोरोना की तीसरी लहर की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही

गौरतलब है कि बीबीसी ने 1 जनवरी को आख़िर भारत 100% टीकाकरण के अपने लक्ष्य से चूक क्यों गया? नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की। भारत अपनी 94 करोड़ की पूरी वयस्क आबादी को कोरोना के दोनों डोज़ देने के लक्ष्य से चूक गया है। भारत में संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य की घोषणा सबसे पहले प्रकाश जावड़ेकर ने मई महीने में की थी। उन्होंने कहा था, "भारत में दिसंबर साल 2021 तक टीकाकरण पूरा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?