'पत्रकारिता के बजाय एजेंडा चलाता है BBC, कानून के तहत हो रही कार्रवाई', विपक्ष के आरोपों पर भाजपा का जवाब

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

मुंबई और दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर में आज आयकर विभाग ने सर्वे किया। इसको लेकर विपक्षी नेता अब सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गए हैं। दूसरी ओर भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पत्रकारिता के बजाय एजेंडा चलाता है बीबीसी। उन्होंने कहा कि देश संविधान और नियम से चलता है। कोई भी संस्था हो, उसे भारतीय कानून को मानना पड़ेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भारत के आगे बढ़ने से दुनिया की कुछ संस्थाएं परेशान है। बीबीसी विश्व की सबसे भ्रष्ट संस्था हो गई है। बीबीसी का इतिहास कलंकित और द्वेष पूर्ण भावना से भरपूर है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि कानूनी कार्यवाही पर बयानबाजी ठीक नहीं है।

इसे भी पढ़ें: SC ने BBC डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका की खारिज, याचिकाकर्ता से पूछा- कोर्ट एक डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध कैसे लगा सकता?

कांग्रेस ने कहा कि तानाशाह एक डरपोक आदमी होता है। पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल। वहीं, पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि'। अखिलेश यादव ने लिखा कि BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल’ की घोषणा है। महबूबी मुफ्ती ने कहा कि बीबीसी कार्यालय पर छापे का कारण और प्रभाव बिल्कुल स्पष्ट है। सच बोलने वालों को सरकार बेशर्मी से परेशान कर रही है। चाहे वह विपक्षी नेता हों, मीडिया, कार्यकर्ता या कोई और। दस्ताने उतर गए हैं और सच्चाई के लिए लड़ने की कीमत चुकानी पड़ती है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर