BCCI ने IPL के मैदानकर्मियों और क्यूरेटर के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने उन्हें ‘गुमनाम नायक’ बताते हुए सोमवार को घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल स्थलों के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। आईपीएल 2024 का समापन रविवार को चेन्नई में हुआ जिसमें फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की जीत के साथ अपनी तीसरी खिताबी जीत दर्ज की। 

गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू स्थल था जबकि विशाखापत्तनम ने दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों के पहले चरण की मेजबानी की। धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे घरेलू मैदान के रूप में कार्य करता है। इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा। इस सत्र में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया। शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई।

प्रमुख खबरें

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे

Indian Economy की मिली-जुली तस्वीर: GST Collection और Digital Payments में उछाल, लेकिन Manufacturing PMI ने बढ़ाई चिंता

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज