BCCI ने किया पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों को दिया तोहफा, बढ़ाई इतने लोगों की मासिक पेंशन

By अनुराग गुप्ता | Jun 13, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटरों और पूर्व अंपायरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकटरों और पूर्व अंपायरों की मासिल पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही शामिल हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति का ध्यान रखा जाए। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि हमारे क्रिकेटरों का कल्याण चाहे वह पूर्व या वर्तमान हो, सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेंशन राशि बढ़ाना उस दिशा में उठाया गया एक कदम है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पिछले कुछ सालों में अंपायरों के योगदान को महत्व देता रहा है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए उनकी मेहनती सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। कुल 900 कर्मियों को योजना का लाभ मिलेगा, जिसमें से 75 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों को 100 प्रतिशत की वृद्धि मिल रही है। 

इसे भी पढ़ें: टी-20 में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 4 विकेट से हराया 

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा कि बीसीसीआई आज जो कुछ भी है, वह अपने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों के योगदान के कारण है। हमें मासिक पेंशन में वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा