टी20 विश्व कप को लेकर बीसीसीआई की एसजीएम 29 मई को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 29 मई को विशेष आम बैठक (एसजीएम) बुलायी है जिसमें अक्टूबर - नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप सहित आगामी सत्र में भारत में होने वाले क्रिकेट पर चर्चा की जाएगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बैठक के लिये जो नोटिस भेजा है उसमें कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति को देखते हुए आगामी क्रिकेट सत्र पर चर्चा की जाएगी। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत में टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। बीसीसीआई ने यह एसजीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक जून को होने वाली बैठक से पूर्व बुलायी है।

प्रमुख खबरें

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार

Bhadohi में इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी, Cyber Crime केस दर्ज

Lalita Saptami: राधा रानी की प्रधान ललिता सखी का पूजन आज, इस विधि से लगाएं भोग व आरती