डोएशे और टी. दिलीप का अनुबंध समाप्त, श्रीलंका दौरे के लिए जल्द होगा नए क्षेत्ररक्षण कोच का ऐलान: देवजीत सैकिया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

... कुशान सरकार ... नयी दिल्ली, 28 जुलाई भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे और क्षेत्ररक्षण कोच टी. दिलीप का अनुबंध समाप्त हो गया है और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को पीटीआई से कहा कि बोर्ड इन दोनों के कार्यकाल को कोई विस्तार नहीं देने जा रहा है। बीसीसीआई श्रीलंका दौरे के लिए जल्द ही नए क्षेत्ररक्षण कोच के नाम की घोषणा करेगा। सैकिया ने बताया कि फिलहाल ‘दो-तीन नामों पर चर्चा चल रही है।’ सूत्रों के अनुसार भारत की महिला टीम और भारत-ए के पूर्व सहयोगी सदस्य शुभदीप घोष इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उनके टी. दिलीप तथा डोएशे की जगह लेने की संभावना है।

उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के आग्रह पर टीम से जोड़ा गया था और उस समय उन्हें क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी दिए जाने का आश्वासन मिला था। लेकिन पिछले दो वर्षों में उन्हें कोई स्पष्ट भूमिका नहीं सौंपी गई। दिलीप को इंग्लैंड में 2025 की टेस्ट श्रृंखला से पहले एक सीनियर खिलाड़ी के आग्रह पर एक वर्ष का विस्तार मिला था।

उनके प्रदर्शन से हालांकि टीम प्रबंधन संतुष्ट नहीं था। आयरलैंड और इंग्लैंड में सीमित ओवरों के दौरे में टीम के खराब क्षेत्ररक्षण के बाद उनके अनुबंध को आगे बढ़ाने की संभावना लगभग समाप्त हो गई थी। सैकिया ने किसी नाम का जिक्र किये बिना कहा, ‘‘हम फिलहाल दो-तीन उम्मीदवारों से बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में फैसला हो जाएगा।

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ नया क्षेत्ररक्षण कोच होगा। असम के शुभदीप घोष राहुल द्रविड़ के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कार्यकाल से पिछले छह-सात वर्षों से भारतीय क्रिकेट व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं। वह इस पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी

माकपा का आरोप: दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष को गिरफ्तार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में जबरन प्रवेश किया

US Open Mixed Doubles: Novak Djokovic और Aryna Sabalenka की जोड़ी मचाएगी धमाल, टेनिस प्रेमियों में भारी उत्साह