BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को एक नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, युवा क्रिकेटरों को ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करना। बीसीसीआई की अगली वार्षिक आम बैठक में जूनियर चयनसमिति की घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई ने जूनियर क्रिकेट समिति में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि पांच सितंबर है।

इस समिति को सितंबर 2021 में नियुक्त किया गया था और अब इसका पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। मौजूदा समिति का अंतिम कार्य जूनियर ईरानी कप के लिए शेष भारत की अंडर-23 टीम का चयन करना होगा, जिसका मुकाबला सीके नायडू चैंपियन से होगा। नई समिति कोचिंग शिविरों तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अंडर-22 तक की आयु वर्ग की टीमों का चयन करेगी।

इसके साथ ही वह मजबूत प्रतिभा पूल तैयार करने में भी मदद करेगी। चयनकर्ता घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन भी करेंगे। इन पदों के लिए वही पूर्व खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कम से कम 25 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हों और कम से कम पांच साल पहले संन्यास ले लिया हो।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात