रेडियो पर सुनाई देगी क्रिकेट मैचों की कमेंट्री, BCCI ने AIR से की साझेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों और घरेलू मैचों के रेडियो पर सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी (एआईआर) से दो साल का करार किया है। मंगलवार को हुई इस घोषणा के तहत देश के लाखों श्रोताओं को आकाशवाणी पर रेडियो कमेंट्री के जारिये मैच का सीधा प्रसारण सुनने को मिलेगा। आडियो कमेंट्री की शुरूआत 15 सितंबर को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले से होगी।

अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा आकाशवाणी पुरुषों और महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंटों के लिए भी यह सेवा प्रदान करेगा। दो साल का यह समझौता 10 सितंबर, 2019 से 31 अगस्त 2021 तक चलेगा। इस साझेदारी के तहत रणजी ट्राफी, ईरानी कप, देवधर ट्राफी, सैयद मुश्ताक अली ट्राफी और महिला चैलेंजर जैसी श्रृंखलाओं की कवरेज शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप

China के सारे दुश्मन Philippines में क्यों एकत्रित हो रहे हैं? Quad Summit में Modi-Trump कौन-सा बड़ा फैसला करने वाले हैं?