BCCI अब भारत की 2 टी20 टीम उतारेगी, यहां जानें क्या है मकसद?

By Kusum | Apr 20, 2026

भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल, टी20 में भारत की अब एक नहीं बल्कि दो टीमें खेलती दिखेंगी। ऐसा ही एख ही समय पर होगा। बीसीसीआई ने इसके लिए पूरी प्लानिंग कर दी है। इसे लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिभाओं की भरमार को देखते हुए भारतीय बोर्ड अब 30-35 खिलाड़ियों का एक पूल तैयार करने की सोच रहा है। उसकी योजना टी20 में भारत की दो टीम तैयार करने की है। इसका मतलब ये होगा कि अब ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। 

दरअसल, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि इस साल एशियाई खेल और भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने जा रहे हैं इसलिए हमें दो टीमों को खिलाने पर ध्यान देना होगा। उसके लिए अभी से ही 30-35 खिलाड़ियों का एक पूल तैयार करना अहम है, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए बुलाया जा सके। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि आयरलैंड दौरे के लिए खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा। वहीं एशियाई खेलों के लिए भी यही नियम लागू होगा। वहां भी बड़ा पूल रखा जाएगा। 

अब सवाल ये है कि 30-35 खिलाड़ियों के पूल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे? तो अभी तक किसी भी खिलाड़ी के नाम पर आधिकारिक मुहर तो नहीं लगी है लेकिन आईपीएल 2026 में प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कुछ नामों पर चर्चा जरूर शु

For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस