कोरोना काल के बीच दिसंबर में होगा रणजी सीज़न की शुरूआत, BCCI ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की योजना 2021-22 घरेलू सत्र की शुरूआत इस साल सितंबर से सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट से करने की है और उसने रणजी ट्राफी के लिये दिसंबर से तीन महीने की विंडो भी तय कर दी है जिसे पिछले सत्र में कोविड-19 महामारी के चलते रद्द करना पड़ा था। क्रिकेट परिचालन टीम द्वारा तैयार किये गये अस्थायी कैलेंडर में हालांकि दलीप ट्राफी, देवधर ट्राफी और ईरानी कप को हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसके अलावा कैलेंडर से महिलाओं की पांच प्रतियोगितायें भी हटा दी गयी हैं। अस्थायी घरेलू कैलेंडर है जिस पर शुक्रवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में चर्चा हुई थी। महामारी के चलते 2020-21 सत्र काफी छोटा हो गया था, जिसमें केवल राष्ट्रीय टी20 (मुश्ताक अली) और वनडे (विजय हजारे ट्राफी) चैम्पियनशिप ही आयोजित की गयी थी। महिलाओं के लिये केवल राष्ट्रीय वनडे प्रतियोगिता ही करायी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: हार के बाद बोले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत, हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे

बीसीसीआई ने पुरूष और महिलाओं के लिये अंडर-23 टूर्नामेंट के साथ अंडर-19 टूर्नामेंट को भी जगह दी है जो पिछले सत्र में नहीं कराये गये थे। अंडर-19 वनडे चैलेंजर टूर्नामेंट के साथ कूच बेहार ट्राफी (दिन का प्रारूप) और वीनू मांकड ट्राफी (वनडे) से चयनकर्ताओं को अगले साल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिये भारतीय टीम चुनने में मदद मिलेगी। महिलाओं की टी20 और वनडे चैलेंजर ट्राफी के साथ अंडर-23 प्रतियोगितायें भी नहीं खेली जायेंगी। इनके अलावा अंडर-19 महिला टी20 चैलेंजर ट्राफी भी नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा

TMC चुनाव चिह्न विवाद पर BJP का हमला, Rahul Gandhi को याद दिलाया सरकारों को गिराने का इतिहास