BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2021

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख सौरव गांगुली को रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गांगुली की अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए तीन दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण गांगुली (48)बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी और डॉ अश्विन मेहता तथा अन्य चिकित्सकों के दल नेबृहस्पतिवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की थी और दो स्टेंट डाले थे।

इसे भी पढ़ें: सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल ने दी जानकारी

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा,‘‘ गांगुली की सेहत ठीक है और उनका हृदय सामान्य व्यक्ति की भांति सेहतमंद है। उनका स्वास्थ्य बहुत तेजी से ठीक हुआ है और हमें उम्मीद है कि कुछ ही दिन में वह सामान्य जीवन जी सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि गांगुली को सख्त दिनचर्या नियमित रखनी पड़ेगी और कुछ महीने दवाइयां लेनी पड़ेगी। इससे पहले गांगुली को महीने की शुरुआत हल्का दिल का दौरा पड़़ा था और उनके ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ से पीड़ित होने का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था।

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन