BCCI में बनी रहेगी सौरव-शाह की जोड़ी, SC ने कूलिंग ऑफ पीरियड से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों ही आने वाले तीन साल तक बीसीसीआई में अपने पद पर बने रह सकते हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें राज्य क्रिकेट संघों और बीसीसीआई के पदाधिकारियों के कार्यकाल के बीच अनिवार्य कूलिंग-ऑफ अवधि को खत्म करने की मांग की गई थी। ऐसे में अब प्रशासकों को लगातार दो कार्यकाल के बाद ही कूलिंग ऑफ पीरियड से गुजरना होगा।

इसे भी पढ़ें: 'मैं उर्वशी को नहीं जानता', अपने बयान के बाद बदले नसीम शाह, एक्ट्रेस को इंस्टा पर किया फॉलो

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि पदाधिकारियों के कार्यकाल के बीच कूलिंग-ऑफ अवधि को समाप्त नहीं किया जाएगा क्योंकि “कूलिंग ऑफ अवधि का उद्देश्य यह है कि कोई निहित स्वार्थ नहीं होना चाहिए। बीसीसीआई द्वारा अपनाए गए संविधान के अनुसार, एक पदाधिकारी को राज्य संघ या बीसीसीआई या दोनों संयुक्त रूप से लगातार दो कार्यकालों के बीच तीन साल की कूलिंग-ऑफ अवधि से गुजरना पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!

Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर