एक कप्तान की पॉलिसी पर लौटा BCCI, श्रीलंका सीरीज से पहले होगा रोहित शर्मा के नाम का ऐलान

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट के कप्तान होंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट कप्तान का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) एक कप्तान की पॉलिसी पर लौटा है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी। दरअसल, भारतीय टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका गई थी। जहां पर टीम ने सीरीज को 2-1 से गंवा दिया था। इस दौरान टीम महज सेंचुरियन टेस्ट ही जीत पाने में कामयाब हो पाई थी। जिसके बाद विराट कोहली ने एक ट्वीट के माध्यम से कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए सभी को चौंकाया था।

भारत-श्रीलंका शेड्यूल

बीसीसीआई ने बयान में कहा कि श्रीलंका पहले तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगा जिसके बाद दो टेस्ट मैच का आयोजन होगा जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का हिस्सा हैं।  

इसे भी पढ़ें: INDvWI: रोहित के साथ यह स्टार खिलाड़ी करेगा पारी की शुरुआत ! सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर 

कैसा रहा विराट का टेस्ट कॅरियर

बतौर कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 68 मुकाबलों में से 40 पर जीत दर्ज की। जबकि 17 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 11 मुकाबले ड्रॉ हुए। कोहली के बाद बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम 27 मुकाबलों जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, विराट कोहली ने अबतक कुल 99 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 50.39 के औसत से 7962 महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। इसमें 7 दोहरे शतक, 27 शतक और 28 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश