BCCI ने रोहित, गंभीर और अगरकर से किए कई सवाल, न्यूजीलैंड से मिली 0-3 से हार पर किया मंथन

By Kusum | Nov 09, 2024

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 0-3 से मिली हार पर समीक्षा की। इस दौरान मुंबई टेस्ट के लिए रैंक टर्नर का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर भी चर्चा हुई। वहीं इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गंभीर के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। 

वहीं हेड कोच गौतम गंभीर ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीरीज के दौरान टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के बारे में सवाल पूछे गए। गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में भी चर्चा हुई, जो उनसे पहले के कोच राहुल द्रविड़ से बहुत अलग है और टीम किस तरह से इसकी आदत डाल रही है। 

भारतीय बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से पीटीआई ने बताया कि, ये 6 घंटे की मैराथन बैठक थी, जो इस तरह की हार के बाद निश्चित रूप से लय थी। भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहा है और बीसीसीआई निश्चित रूप से ये सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापसी पटरी पर आ जाए। ये जानना चाहेगा कि थिंक-टैंक इस बारे में क्या सोच रहे हैं। 

वहीं कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया। टीम ने पुणे में इसी तरह की पिच पर हारने के बाद रैंक टर्नर वाली पिच को क्यों चुना। पीटीआई को बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि, बुमराह की अनुपस्थिति पर चर्चा की गई। हालांकि, ये एहतियाती कदम था। भारत के इन ट्रैक पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद रैंक टर्नर का चयन करना कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: भारत ने Japan को 4-1 से हराकर छठी बार जीता खिताब

Harry Kane ने Bayern Munich के साथ 2029 तक बढ़ाया करार, हर हफ्ते मिलेंगे 4 लाख पाउंड

गोकुल डेरी में निदेशक नियुक्ति पर Rahul Gandhi का वार, फडणवीस ने फैसले को बताया कानून सम्मत

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद