महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हम सभी को मुस्तैद रहना है: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

जयपुर, 26 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों को टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। राज्य में अब 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है। राजस्थान सरकार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में चार करोड़ से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक तथा एक करोड़ से अधिक लोगों को दोनों खुराक लगा दी गई हैं। ’

इसे भी पढ़ें: काबुल हवाई अड्डे के बाहर हमले में 12 अमेरिकी नौसैनिकों की मौत:अधिकारी

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 1 करोड़ से अधिक दूसरी खुराक लगाकर राज्य की 20 प्रतिशत लक्षित जनसंख्या का टीकाकरण किया जा चुका है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य में 4 करोड़ 12 लाख 67359 लोगों को कोरोना टीके की कुल खुराक लगाई गई हैं। इनमें 3 करोड़ 12 लाख 58116 लोगों को पहली खुराक व 1 करोड़ 9243 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 3177 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।

इनमें 3109 राजकीय व 68 निजी टीकाकरण केंद्र शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राज्य के सभी शिशु चिकित्सालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित 332 सीएचसी में आईसीयू बैड के साथ मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न चिकित्सालयों में 550 से अधिक अतिरिक्त बैड का लोकार्पण किया जा चुका है और इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान