उदित नारायण बनें दादा जी! आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2022

सिंगर और टीवी शो होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल के घर नन्ही परी आयी हैं। युगल को भगवान ने एक बच्ची के रूम में आशीर्वाद दिया है। आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल ने बच्ची को जन्म 24 फरवरी को दिया था। आदित्य नारायण कई बार अपने बयानों में एक बच्ची के पिता बनने की ख्वाहिश जता चुके थे अब उनकी यह इच्छा पूरी हो गयी हैं उनकी पत्नी ने मुंबई के अस्पताल में बैबी गर्ल को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: बच्चन परिवार में गूँजी किलकारियां, अमिताभ बच्चन एक बार फिर से बने दादा, आराध्या बन गई हैं बड़ी दीदी

इस प्यारी सी खबर पर अपने पिता, गायक उदित नारायण की प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए, आदित्य ने कहा कि वह उत्साहित हैं और बच्ची को 'परी' कहते हैं। मेरे पिता बहुत खुश हैं और वह हमारे बच्ची को गोद में लेकर देखते रहते हैं। उसके दादा उसे परी कहते है! शुरू में, वह उसे अपनी बाहों में लेने से बहुत डरते थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद, हम उसे अपनी गोद में लेने लगे। मैंने पहले से ही डायपर बदलना और पिता के सभी कर्तव्यों को करना शुरू कर दिया है। मेरे छोटे बच्ची के पास मेरी आंखें हैं, और मुझे लगता है कि वह मेरी तरह दिखती है। मैं इस उपहार के लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं।"

प्रमुख खबरें

NDA से अलग होकर अब योगी से भिड़ेंगे मोदी के हनुमान?चिराग पासवान का UP प्लान क्या है,चौंका देगी सच्चाई!

BJP ने UP Assembly Elections 2027 के लिए बनाई रणनीति, Lucknow और Mathura में होंगी बैठकें

Paris Fashion Week 2026 में छाईं Aishwarya Rai अब मुंबई लौटीं, एयरपोर्ट पर स्माइल से जीता दिल

4 October को है Matru Navami, मृत महिलाओं के श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये गलतियां