Ben Affleck की वजह से टूटा उनकी पूर्व पत्नी Jennifer Garner का छह साल लंबा रिश्ता, बॉयफ्रेंड John Miller से हुईं अलग

By एकता | Aug 27, 2024

गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक एक-दूसरे से तलाक ले रहे हैं। इन दोनों के तलाक की वजह से अभिनेता की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री जेनिफर गार्नर का रिश्ता भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते गार्नर और उनके बॉयफ्रेंड जॉन मिलर को अपने रिश्ते से ब्रेक लेना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गार्नर और मिलर को पिछले चार महीनों से साथ नहीं देखा गया है। इस दौरान गार्नर अपने पूर्व पति बेन के साथ कई बार स्पॉट हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Jennifer Lopez और Ben Affleck के तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री के Ex Alex Rodriguez ने साझा की क्रिप्टिक पोस्ट

बता दें, लोपेज ने 20 अगस्त को आधिकारिक तौर पर बेन से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसमें न्होंने 26 अप्रैल को अलग होने की तारीख बताई है। दोनों इन गर्मियों में अलग-अलग छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट हुए थे, जिसके बाद से उनके अलग होने की अफवाहें उड़नी शुरू हुई थी। इन ख़बरों के सामने आने के बाद अभिनेता को अपनी पूर्व पत्नी के साथ स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं हाल ही में अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी और बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट