बीजेपी की वजह से दिल्ली में जंगलराज, खुलेआम घूम रहे गुंडे और अपराधी, केजरीवाल का केंद्र पर आरोप

By अंकित सिंह | Dec 02, 2024

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक के साथ, उस व्यक्ति के परिवार से मिले, जिसकी कल 1 दिसंबर को नारायणा इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि दुख की बात ये है कि 6 महीने पहले पीड़िता के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उनके परिवार ने पुलिस को लिखित में दिया था कि पूरे परिवार को इन लोगों से खतरा है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में 'बढ़ते अपराधों' पर चर्चा के लिए Rajya Sabha में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दायर किया

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर कथित निष्क्रियता के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय 30 नवंबर को मालवीय नगर में उनकी पदयात्रा के दौरान उन पर हमला कराया गया। भाजपा ने अब तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझ पर फेंका गया तरल पदार्थ नुकसादायक नहीं था, लेकिन यह खतरनाक हो सकता था। पिछले 35 दिन में मुझ पर हुआ यह तीसरा हमला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह संदेश देने का भी आरोप लगाया कि अपराधियों के बजाय शिकायतकर्ताओं को ही गिरफ्तारी का सामना करना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल? Supreme Court का केंद्र को पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश

PM Narendra Modi Abuse Case | माफी के बाद 15 साल की लड़की पर केस बंद, फिर भी घर से दूर रहने को मजबूर परिवार | CJP Protest Controversy

Massachusetts ने 15 अगस्त को किया India Day घोषित, गवर्नर मॉरा हेली ने दिया आदेश