इस वजह से रविशंकर, हर्षवर्धन समेत दूसरे मंत्रियों का हुआ इस्तीफा! प्रधानमंत्री मोदी ने खुद बताई वजह

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2021

मोदी कैबिनेट के सबसे बड़े विस्तार को लेकर तो चर्चा सभी तरफ हो रही हैं। लेकिन इसके साथ ही मंत्रिमंडल से कुछ बड़े नामों की छुट्टी को लेकर भी तमाम तरह के कयासों का दौर चल रहा था। तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी और इस्तीफे के पीछे के कारण भी गिनाए जा रहे थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस मामले को लेकर सारी तस्वीर साफ कर दी है। पीएम मोदी ने नई कैबिनेट के साथ पहली मीटिंग में कहा कि ये मंत्री व्यवस्था के चलते हटे हैं। इनके हटने का इनकी क्षमता से कोई संबंध नहीं है। उन्हें भी पीएम मोदी ने नसीहत देते हुए कहा कि इनके मंत्रालयों का जिम्मा संभालने वाले इनसे मिलकर इनके अनुभव का फायदा लें। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. हर्षवर्द्धन, सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष कुमार गंगवार आदि ने इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

Baba हमेशा के लिए बाबा है : Salman Khan का Sanjay Dutt के लिए इमोशनल नोट, भावुक हुए फैंस

WSJ की सनसनीखेज रिपोर्ट, President Donald Trump ने Iran पर सैन्य हमले का दिया आदेश

युवाओं को Pawan Kalyan का संदेश: PM Modi का त्याग समझो, देश सेवा का अपमान मत करो

West Bengal में Census 2027 की तैयारी तेज, CM Suvendu Adhikari ने शुरू की Self-Enumeration की प्रक्रिया