Saree Designs: इस वाइन कलर साड़ी के साथ बनें फैशन आइकन, हर नजर होगी आप पर

By अनन्या मिश्रा | Aug 27, 2025

इन दिनों ज्यादातर महिलाओं को वाइन कलर बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में आजकल हर महिला वाइन कलर के आउटफिट पहनना पसंद कर रही हैं। ऐसे में अगर आप भी वाइन कलर की साड़ी तलाश कर रही हैं, तो बता दें कि यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट वाइन कलर की साड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इन साड़ी को किसी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सिंपल और क्लासी लुक पाने के लिए जींस के साथ कैरी करें रैप टॉप, दिखेंगी सबसे सुंदर

वाइन बीड्स साटन साड़ी

अगर आप किसी त्योहार पर पहनने के लिए साड़ी दे रही हैं, तो खूबसूरत वाइन बीड्स साटन समकालीन साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है। इस साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज पहनें, जोकि आपके लुक को खास बना सकती है। यह साड़ी आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। यह साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। 

टसर सिल्क साड़ी

अगर आप वर्किंग वुमन हैं और साड़ी पहनकर ऑफिस जाना चाहती हैं, तो आप खूबसूरत वाइन कलर टसर सिल्क साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर मिल सकती है। आप चाहें तो साड़ी के साथ कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

शिफॉन वाइन साड़ी

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप शिफॉन वाइन कलर की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी को पहनकर आप भीड़ से हटकर नजर आएंगी। इस तरह की साड़ी आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान