महाराष्ट्र के एक शख्स ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- सियासी ड्रामा खत्म होने तक मुझे नियुक्त करें कार्यवाहक CM

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बीड जिले के एक व्यक्ति ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर उन्हें (व्यक्ति को) राज्य का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार वर्तमान में शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे समेत अन्य विधायकों की बगावत के कारण अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। शिंदे, शिवसेना के 37 विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। केज तहसील के दहीफल (वडमौली) निवासी श्रीकांत गदाले ने राज्यपाल को पत्र लिखा है और उसे जिला कलेक्टर के कार्यालय में जमा किया है। गदाले ने अपने पत्र में दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आम लोगों की समस्याओं की उपेक्षा की है और राज्य में किसानों की मदद नहीं की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा