By एकता | Feb 12, 2023
अब से कुछ घंटों के बाद, बिग बॉस 16 के विनर की घोषणा की जाने वाली है। दर्शक इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम फिनाले की रेस में बने हुए हैं। इन टॉप पांच फाइनलिस्ट में से एक आज बिग बॉस 16 का विनर बनेगा। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस 16 का फिनाले धमाकेदार होने वाला है। फिनाले से पहले इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट के अंदर जाकर परफॉरमेंस देने वाले हैं। इसी के साथ सीजन की सबसे मशहूर जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का एक बार फिर से मिलन होने वाला है।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता इस सीजन की सबसे पसंदीदा और मशहूर जोड़ी थी। हालाँकि, दोनों ने हमेशा कहा है कि वह रिश्ते में नहीं है बल्कि सिर्फ दोस्त हैं। लेकिन अंकित के शो में रहने के दौरान उनका और प्रियंका का रिश्ता हमेशा दोस्ती से बढ़कर ही नजर आया। इतना ही नहीं एक ज्योतिषी ने अंकित और प्रियंका के रिश्ते को लेकर भविष्वाणी भी की थी। उन्होंने भविष्वाणी में कहा था कि दोनों शादी करेंगे। इसपर अंकित ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह अपना भविष्य खुद तय करेंगे।