चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल और प्रियंका भी हुए शामिल

By अंकित सिंह | Feb 27, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इन पांचों राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इससे पहले आज नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश के बाकी बचे चुनाव के लिए रणनीति के साथ-साथ चुनावी नतीजों पर भी बात हुई है। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई। बैठक में पांच राज्यों के चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और 10 मार्च को जो परिणाम आएंगे उसकी रणनीति के बारे में चर्चा हुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव और चुनाव के बाद क्या करना है उस पर चर्चा हुई। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है ऐसे मौहाल में आज देश जी रहा है। आप जानते हैं कि देश में क्या हो रहा है। कांग्रेस आज एकमात्र विपक्षी पार्टी है, लोगों को उम्मीदें हैं। गहलोत ने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन योजना के संबंध में हमारा निर्णय सोच समझ कर लिया गया था, मानवीय आधार पर यह निर्णय लिया गया था। यदि कोई सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित नहीं है, तो वह क्या बचाएगा? वह पेंशन के बारे में सोचता रहेगा। वह क्या काम करेंगे? उनमें सेवानिवृत्ति के बाद के संबंध में विश्वास पैदा किया जाना चाहिए। फैसले (नई पेंशन योजना) से हर कोई मायूस था। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के