शादी का लड्डू खाने से पहले शादीशुदा महिलाओं के इन Life Lessons पर जरूर करें गौर

By एकता | Apr 23, 2026

शादी को अक्सर जिंदगी का सबसे खूबसूरत पड़ाव माना जाता है। समाज में इसे कंप्लीट होने का जरिया बताया जाता है, इसलिए कई लोग बिना सोचे-समझे इस दौड़ में शामिल हो जाते हैं। हाल ही में कंटेंट क्रिएटर सोनी मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर लोगों से उनकी शादी के अनुभवों और सीख के बारे में पूछा, तो जवाबों की झड़ी लग गई। अगर आप भी शादी करने का मन बना रहे हैं, तो महिलाओं द्वारा साझा किए गए इन सबकों पर जरूर गौर करें।

इसे भी पढ़ें: Intimacy के दौरान आती है Ex की याद? कहीं आपके Current Relationship में तो नहीं कोई Problem?

खुद के लिए समय निकालें

शादी के बाद अपने लिए 'मी टाइम' जरूर निकालें। अगर आप हर वक्त घर की जिम्मेदारियों में उलझी रहेंगी, तो लोग आपके वक्त की कद्र करना बंद कर देंगे। अपनी पसंद और अपने शौक को शादी के बाद भी जिंदा रखना बहुत जरूरी है।

सही लाइफ पार्टनर चुनना ही असली गेम है

शादी सिर्फ दो परिवारों का मेल नहीं, बल्कि दो लोगों का साथ है। आपका पति आपकी जिंदगी का 'मेन कैरेक्टर' है। अगर वह सही है, तो आधी मुश्किलें तो वैसे ही खत्म हो जाती हैं। ऐसे इंसान को चुनें जो आपकी बात सुने, आपको सम्मान दे और जरूरत पड़ने पर अपने परिवार के सामने भी आपके साथ मजबूती से खड़ा हो। किसी ऐसे व्यक्ति से शादी न करें जो अपने फैसले खुद न ले सके और सिर्फ परिवार की मर्जी चलाता हो।

इसे भी पढ़ें: क्या लोग नहीं करते आपकी Respect? ये 5 Common Mistakes हो सकती हैं इसकी वजह

जल्दबाजी में 'हां' बोलने की गलती न करें

समाज के दबाव में या किसी बड़े प्रपोजल के दिखावे में आकर तुरंत 'हां' न कहें। शादी तभी करें जब आप पूरी तरह से तैयार हों और पार्टनर के साथ-साथ उनके परिवार को भी अच्छे से जानती हों। अक्सर हम 'रेड फ्लैग्स' को प्यार के नाम पर नजरअंदाज कर देते हैं और यह सोचते हैं कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। याद रखें कि किसी को बदलने की कोशिश में पड़ने से बेहतर है कि पहले ही पार्टनर के स्वभाव और उनके परिवार को समझ लें। प्यार और सम्मान किसी भी रिश्ते की बुनियाद होते हैं, उन्हें किसी समझौते के लिए न छोड़ें।

View this post on Instagram

A post shared by Soni Mishra (@sonimishraunfiltered)

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects