‘आजादी से पहले 70% आबादी शिक्षित थी, अब सिर्फ 17%…’ एजुकेशन सिस्टम का जिक्र कर अंग्रेजों पर भड़के संघ प्रमुख

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि ब्रिटिश शासन से पहले भारत की 70 फीसदी आबादी शिक्षित थी। भागवत ने आगे कहा कि देश में कोई रोजगार नहीं है। आरएसएस प्रमुख का बयान इंद्री-करनाल रोड पर एक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए आया था। मोहन भागवत ने कहा, "ब्रिटिश शासन से पहले, हमारे देश की 70 प्रतिशत आबादी शिक्षित थी और कोई बेरोजगारी नहीं थी। जबकि इंग्लैंड में केवल 17 प्रतिशत लोग शिक्षित थे।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat के बयान पर विवाद खड़ा करने का चलन बढ़ रहा है, जानिये ताजा मामला क्या है?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘‘सेवा’’की अवधारणा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के विचार से बहुत पुरानी है। उन्होंने ‘सेवा भवन’ के उद्घाटन के मौके पर कहा, ‘‘कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की हालिया अवधारणा की तुलना में, जिसे हम ‘सेवा’कहते हैं, वह हमारे समाज में गहराई से समाई हुई है। सेवा के प्रति हमारा दृष्टिकोण यह है कि हम इसके बदले में कुछ भी अपेक्षा नहीं रखते हैं।’’ भागवत ने कहा, ‘‘सेवा को कभी-कभी ‘सर्विस’ के रूप में परिभाषित किया जाता है, लेकिन वहां (सर्विस के मामले में) आप बदले में कुछ उम्मीद करते हैं। हमारी सेवा की परंपरा में, लोगों को कभी प्रशंसा मिलती है तो कभी आलोचना और विरोध का भी सामना करना पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Lord Ganesha का स्त्री स्वरूप हैं Devi Vinayaki, इस वजह से प्रकट हुआ था यह दिव्य रूप

Project Cheetah के तहत Kuno National Park में जन्मी KGP12 ने चार शावकों को दिया जन्म

Indian Air Force के एयर मार्शल तरुण चौधरी ने Bihar Governor से की मुलाकात