G20 Summit के आयोजन से पहले LG VK Saxena ने लिया IGI Airport के अलावा कई जगहों जायजा

By रितिका कमठान | Sep 04, 2023

दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन करने के उद्देश्य से दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण में जारी है। शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली की सड़कों की सजावट की गई है। नई दिल्ली, प्रगति मैदान दिल्ली भर में जी20 को लेकर सजाया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए दिल्ली की सड़कों को सजाया गया है, जिसमें सड़कों पर गमले रखे गए है। सम्मेलन में आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर भी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। 

उपराज्यपाल हाउस के अधिकारियों के अनुसार अधिकारियों ने राजघाट से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद पूरी टीम दिल्ली गेट, मथुरा रोड पर आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स, भैरों मार्ग-पुराना किला और इंडिया गेट-सी हेक्सागोन तक निरीक्षण करने पहुंची। यहां हर स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन तक जाने वाले रास्तों का भी जायजा लिया। यहां कलाकृतियों और मूर्तियों से सजी सड़कें है। इस दौरान टीम ने सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग, धौला कुआँ और एयरो सिटी का जायजा लिया।

तैयारियों का आकलन आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3, टी3 पर सेरेमोनियल लाउंज, वायु सेना स्टेशन, उलान बातर मार्ग के माध्यम से तकनीकी क्षेत्र पालम और नव-उद्घाटन यक्षिणी चौक तक जारी रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के लिए बागवानी कार्य को अंतिम समय तक रखरखाव और अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

माना जाता है कि कार्यक्रम की व्यवस्था का नेतृत्व वीके सक्सेना कर रहे है। ऐसे में उन्होंने इन सभी इलाकों से पौधों की छंटाई, गमलों और फव्वारों में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ये भी कहा है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान करने और उन्हें हटाया जाए।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान