Pakistan कुछ कर पाता उससे पहले ही BrahMos ने सब तबाह कर दिया, शहबाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से भारत से पिटने की बात स्वीकारी

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने माना है कि 9-10 मई की रात को जब भारत ने रावलपिंडी के हवाई अड्डे सहित प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ब्रह्मोस मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। उनकी सेना को इस बात का अंदाजा नहीं था। अजरबैजान में एक कार्यक्रम में बोलते हुए शरीफ ने कहा कि असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना ने 10 मई को सुबह की नमाज के बाद भारत पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा कि भोर से पहले ही लंबी दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों ने पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमला कर दिया। शरीफ ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह हुए हमले की जानकारी मुनीर ने दी, जिन्हें अब फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम ब्रदरहुड भी नहीं आया काम, कश्मीर पर पलट गया अजरबैजान, पाकिस्तान को लगा झटका

रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस उन 11 सैन्य स्थलों में से एक था, जिन्हें भारत ने पाकिस्तान द्वारा पश्चिमी सीमा पर नागरिक क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इस एयरबेस में लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस और इल्यूशिन आईएल-78 रिफ्यूलर जैसे शीर्ष सैन्य विमान मौजूद हैं। सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण से पता चलता है कि कम से कम दो सैन्य परिवहन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। नूर खान के अलावा, भारत ने रफीकी, मुरीद, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। स्कार्दू, भोलारी, जैकबाबाद और सरगोधा में स्थित एयरबेस को भी भारी नुकसान पहुंचा।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार

Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंचा 11 सदस्यीय भारतीय दल

Rajnath Singh बोले Nepal Flood Crisis पर भारत चिंतित, भेजी जा रही मदद

Delhi Fire Safety: इमारतों के लिए नए नियम अधिसूचित, कड़े होंगे सुरक्षा मानक