पुतिन के हमले से पहले सरपंच बन रहे ट्रंप को छोड़ दिल्ली भागे जेलेंस्की, मोदी के लिए जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2026

दुनिया भर में सीजफायर के सरपंच बनकर घूम रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक जोरदार झटका लगा है। सबसे मजेदार बात यह है कि ट्रंप का सपना और दावा भारत चकनाचूर करने वाला है। रूस यूक्रेन युद्ध के सीज फायर को लेकर ट्रंप कई सारे दावे कर चुके हैं। लेकिन पुतिन की शर्तों के आगे उनकी एक भी नहीं चली। और अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की भारत आने वाले हैं और वह भी पीएम मोदी से मिलने जिसकी खबर बाहर आते ही वाइट हाउस में सन्नाटा पसर गया है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया जिसके बाद अब खुद यूक्रेनी राजदूत ने यह खुलासा किया है कि जेलस्की भारत आने वाले हैं और पीएम मोदी से मिलने वाले हैं। याद दिला दें कि पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए यह कहा था कि भारत यूक्रेन युद्ध पर न्यूट्रल नहीं है। हम लोग शांति के समर्थक हैं और चाहते हैं कि दुनिया शांति की राह पर लौटे। 

इसे भी पढ़ें: मोदी को बुरा फंसा रहे थे ट्रंप, अमेरिका पर टूट पड़ा इजरायल!

जेलस्की यह अलर्ट दे रहे हैं कि रूस उन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है और उन्हें अलर्ट रहने की जरूरत है और इसी बीच में अब यह भी चर्चा है कि वह भारत आने वाले हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जैसे ही यूक्रेन को यह अलर्ट मिला वैसे ही अब उसे सीधे-सीधे एक ही रास्ता नजर आ रहा है। वो है भारत जो उसे इस रूस के हमले से बचा सकता है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच लंबे समय से यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलस्की के भारत दौरे को लेकर लगातार चर्चाएं सामने आती रही है। इस बीच भारत में यूक्रेनी राजदूत ने बताया है कि जेलस्की भारत आएंगे तो वह रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का रुख आसानी से समझा पाएंगे। यूक्रेनी राजदूत ने यह भी कहा कि भारत एक बढ़ती हुई ताकत है और बेशक मौजूदा हालात में भारत के लिए तठस्थता बनाए रखना मुश्किल है। 

प्रमुख खबरें

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी-दृष्टि का पुनर्जागरण हो

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं