मानसून सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने की सर्वदलीय बैठक, कहा- देश हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर करें चर्चा

By अंकित सिंह | Jul 16, 2022

सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में सदन को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए, इस पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सत्र 18 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। सत्र के संबंध में आज सभी दल के नेताओं से विचार विमर्श हुआ। मैंने सभी दलों के नेताओं से आग्रह किया है कि देश के हित में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करें। सदन बिना हस्तक्षेप के... मर्यादा के साथ चले।

 

इसे भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session Special: कौन से अहम बिल हो सकते हैं पारित? संसद में पेश होने वाले विधेयकों पर एक नजर


ओम बिरला ने बताया कि सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया है कि हम सदन कि कार्यवाही में सहयोग करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को सत्र से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी दी। इस बैठक में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक सांसद टीआर बालू, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद प्रल्हाद जोशी, भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल, वाईएसआरसीपी सांसद पीवी मिथुनरेड्डी, आरएलजेपी सांसद पशुपति कुमार पारस और अन्य दलों के सांसद भी शामिल हुए। लोकसभा अध्यक्ष हर संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक करते हैं। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।

 

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा का केंद्र पर तंज, 'क्यों ना संसद परिसर से गांधी जी के प्रतिमा को ही हटा दिया जाए'


आपको बता दें कि मानसून सत्र के दौरान सरकार लोकसभा में चर्चा एवं पारित करने के लिये दो दर्जन नये विधेयक पेश करेगी। इसमें वन संरक्षण संशोधन विधेयक, ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक, परिवार अदालत संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय रेल परिवहन संस्थान को गतिशक्ति विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने संबंधी विधेयक शामिल हैं। लोकसभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन के अनुसार, सत्र के दौरान सरकार 24 नये विधेयकों के अलावा चार ऐसे विधेयक भी पेश करेगी जिस पर संसद की स्थायी समितियों ने विचार किया है। इसमें बताया गया है कि सत्र के दौरान भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 फिर से पेश किया जायेगा।पहले, इस विधेयक को एक अप्रैल 2022 को पेश किया गया था। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत