26/11 हमले की 15वीं बरसी से पहले दोस्त भारत के दर्द में खड़ा हुआ इजरायल, लश्कर-ए-तैयबा को घोषित किया आतंकी संगठन

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2023

26 नवंबर 2008 को वो दिन था जब पूरा देश मुंबई में हुए आतंकी हमले की वजह से सहम गया था। हमले में मारे गए लोगों के परिवार और घायलों के जख्म अभी भी ताजा हैं। 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 15वीं बरसी से कुछ ही दिन पहले, इजरायली सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। एक बयान में कहा गया है कि मुंबई आतंकवादी हमलों की स्मृति के 15वें वर्ष के प्रतीक के रूप में, इज़राइल राज्य ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।

इसे भी पढ़ें: तुर्की से भारत जा रहा था जहाज, हूती विद्रोहियों ने किया हाईजैक, क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध का नया चरण?

गौरतलब है कि 26 नवंबर के दिन समुद्री रास्ते से आए लश्कर-ए-तयैबा के दस आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। मुंबई में हुए आतंकी हमले की आज 12वीं बरसी है। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों का दिल दहल उठता है। 

प्रमुख खबरें

Baramati Bypoll: NCP के भारी दबाव के आगे झुकी Congress, सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुना जाना तय

हताश डेविड मिलर का कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला, ड्रेसिंग रुम का बदल दिया पूरा माहौल

Mehbooba Mufti बोलीं- Pakistan ने World War होने से बचा लिया, Omar Abdullah ने India की Israel से दोस्ती पर उठाये सवाल

Women Health: ये 5 Super Drinks रखेंगी मां और बच्चे को Healthy, दिनभर रहेगी भरपूर Energy