मध्य प्रदेश में उपचुनावों से पहले बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, आरक्षण बना मुद्दा

By सुयश भट्ट | Jul 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले खंडवा लोकसभा सहित तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी अब आमने सामने आ गई है। कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण की बात छेड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाकर एक बार फिर शिवराज सरकार को घेरने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में RSS के प्रचारकों की होगी बैठक, आगामी चुनावों की बनाई जाएगी रणनीति 

कमल नाथ ने अगले ट्वीट में कहा, “पूर्व में 2003 में भी कांग्रेस सरकार ने यह आरक्षण लागू किया था, तब भी शिवराज सरकार की कमजोर पैरवी के कारण 10 साल तक मामला अदालत में लटका रहा और अंत में आरक्षण निरस्त हो गया। शिवराज सरकार को अपनी पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता त्यागकर, सामाजिक न्याय में सहयोग करना चाहिए।”

इसे लेकर बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को 70 साल तक गुमराह किया और धोखा दिया है। उनके हित और हक में कोई उपलब्धि नहीं है, मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देते हुए तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। कांग्रेस के नेता सिर्फ भड़काने का काम करते हैं, हमारी सरकार ओबीसी के हितों में काम कर रही है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप