मतगणना से पहले Delhi Police ने मंगलवार के लिए Traffic Advisory जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में की जा रही यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आम चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में संपन्न हुए। मतों की गिनती चार जून को होगी। दिल्ली में सात स्थानों पर मतों की गिनती होगी। उत्तरपूर्व दिल्ली में यह आईटीआई नंद नगरी में होगी। परामर्श में कहा गया है कि वजीराबाद रोड (मंगल पांडे रोड) पर गगन सिनेमा टी-प्वाइंट से नंद नगरी फ्लाईओवर तक यातायात की आवाजाही सुबह पांच बजे से प्रतिबंधित रहेगी। 

इसमें कहा गया है कि सराय काले खां/‘एमजीएम’ की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 की ओर आने वाले यात्री अक्षरधाम फ्लाईओवर की ओर जाएंगे और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पुस्ता रोड/आईटीओ/विकास मार्ग पहुंचेंगे। परामर्श में कहा गया है कि आईटीओ/पुस्ता रोड की ओर से आने वाले यात्री अक्षरधाम मंदिर के सामने अक्षरधाम फ्लाईओवर तक आएंगे और दिल्ली की ओर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी

परामर्श में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि यदि संभव हो तो इन सड़कों से बचकर सहयोग करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। परामर्श में कहा गया है कि जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डों की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पर्याप्त समय के साथ अपनी यात्रा की सावधानीपूर्वक योजना बनाएं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण