चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले क्या प्रधानमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलेंगे : चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव में बार बार बालाकोट एयर स्ट्राइक का मुद्दा उठाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि वह भाजपा नेताओं के नफरत भरे भाषणों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर कब बोलेंगे ? चिदंबरम ने फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के एक बयान का समर्थन करते हुए ट्वीट किया,  यह कहने के लिए शाहरुख खान को सलाम करता हूं कि विविध होना अच्छी चीज है, लेकिन विभाजित होना अच्छी चीज नहीं है। मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री कहेंगे कि  शानदार प्रयास शाहरुख खान। उन्होंने कहा, लोग प्रधानमंत्री को, नफरत भरे भाषणों खासकर उनकी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे बोल के बारे में भी सुनना चाहते हैं। 

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, लोग प्रधानमंत्री को नोटबन्दी, जटिल जीएसटी और छोटे एवं मझोले कारोबारियों की पीड़ा के बारे में सुनना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया, प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का क्या किया, उसी के बारे उनकी ओर से की जा रही एक ही बात को सुनकर लोग थक गए हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले क्या प्रधानमंत्री जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलेंगे? 

प्रमुख खबरें

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव