IECC के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजधानी स्थित प्रगति मैदान में अन्‍तरराष्‍ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्‍मेलन केंद्र परिसर (आईईसीसी) राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले उन्होंने आज सुबह परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। अधिकारियों के मुताबिक, यह परिसर देश में अन्‍तरराष्‍ट्रीय बैठकों, सम्‍मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए विश्‍वस्‍तरीय बुनियादी ढांचा के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण पर आधारित है। इस परियोजना को लगभग 2,700 रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: साइबर ठगों ने की केंद्रीय मंत्री Prahlad Patel को ब्लैकमेल करने की कोशिश! मोबाइल पर किया सेक्सटॉर्शन कॉल, 2 गिरफ्तार

इसमें सम्‍मेलन केंद्र, प्रदर्शनी हॉल और एम्‍फीथियेटर सहित कई अत्‍याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। इस सम्‍मेलन केंद्र को प्रगति मैदान परिसर के केंद्र स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इस परिसर में बहुउद्देश्‍यीय हॉल और प्‍लेनरी हॉल की संयुक्‍त क्षमता 7,000 लोगों की है, जो ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से अधिक है। इसके शानदार एम्‍फीथियटर में 3,000 लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार