ट्रंप की शपथ से पहले America के NSA ने भारत का आकर क्या कहा ऐसा, PM मोदी बोल उठे- वैश्विक भलाई के लाभ के लिए...

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2025

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने भारतीय पक्ष को मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था के तहत मिसाइल निर्यात नियंत्रण नीतियों के अपडेट के बारे में जानकारी दी। भारतीय के साथ उनकी बैठक के अमेरिकी रीडआउट के अनुसार अजीत डोभाल के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि भारत के साथ वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा देगा। रीडआउट में कहा गया है कि सुलिवन ने शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग के लिए साझा प्रतिबद्धता वाले रणनीतिक साझेदार और देशों के रूप में अमेरिका और भारत की प्रगति को प्रतिबिंबित किया है और आगे भी करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: NSA सुलिवन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारत-अमेरिका के साझेदारी को और मजबूत करने पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात के बाद कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ने प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्रों सहित नई ऊंचाइयों को छुआ है। मोदी ने एक्स पर कहा, हम अपने लोगों और वैश्विक भलाई के लाभ के लिए अपने दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों में इस गति को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !