Gaza में अमेरिकी सेना के घुसने से पहले पाक आतंकियों को लेकर साथ, मोदी-शाह का नाम लेकर हमास ने किया क्या ऐलान?

By अभिनय आकाश | Feb 06, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ऐलान किया कि वो गाजा पट्टी पर कब्जा करेंगे। उसके बाद आतंकी संगठन हमास ने भी ऐसा ऐलान कर दिया जिसने भारत को हिला दिया है। हमास ने पाकिस्तान के आतंकियों के साथ हाथ मिला लिया है। हमास ने पीओके में खड़े होकर भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर दी है। ये सीधे सीधे भारत की संप्रभुता पर हमला है। ये पहला मौका है जब हमास और पाकिस्तान के आंतिकियों ने पीओके में खड़े होकर भारत, पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जिस वक्त अमेरिका गाजा से 18 लाख फिलिस्तीनियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। ठीक उसी वक्त हमास का पीओके में आना बेहद खतरनाक है। पीओके में हमास का स्वागत आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा ने किया है। हमास और पाकिस्तानी आतंकी संगठन के बीच हुई इस मीटिंग वायरल होने लगी। 

इसे भी पढ़ें: Gaza पर अमेरिका का कब्जा! वाशिंगटन दौरे पर नेतन्याहू ने क्या नया खेल कर दिया?

गौरतलब है कि नेतन्याहू से मिलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जो ऐलान किया है उसने 17 लाख मुस्लिमों पर बिजली गिरा दी है। ट्रंप नेतन्याहू के साथ पत्रकारों के सामने आए और ऐलान कर दिया कि अब गाजा पट्टी पर अमेरिका का नियंत्रण होगा। यानी एक तरीके से अमेरिका ने अब ऐलान कर दिया है कि गाजा पर अब उसका कब्जा होगा। ट्रंप ने कहा है कि गाजा में फिलिस्तीनियों का कोई भविष्य नहीं है। उन्हें कहीं और चले जाना चाहिए। ट्रंप का ऐलान सुनते ही वहां बैठे पत्रकार भौचक्के रह गए। किसी ने उनसे पूछा कि आप ये कैसे कर सकते हैं? किसी ने कहा कि गाजा तो फिलिस्तीनियों का घर था, फिर मुस्कुराते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गाजा पर फिलहाल तो अमेरिका का अधिकार होगा।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Hyderabad Aston Martin Crash | हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन से 26 साल की महिला की मौत, जन सेना पार्टी के सांसद के बेटे पर मामला दर्ज

Somalia Cargo Ship Hijacking | सोमालिया तट पर तुर्की के सैन्य हथियार ले जा रहे कार्गो जहाज का अपहरण, 6 भारतीय समेत 10 क्रू मेंबर सवार थे

पुणे में गूंजेगी ‘छात्रों की आवाज’, राहुल गांधी के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल आमने-सामने

Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी