Women Day 2023 से पहले भारतीय एयरफोर्स ने रचा इतिहास, पहली बार कैप्टन शैलजा धामी को सौंपी कॉम्बैट यूनिट की कमान

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

भारतीय एयरफोर्स में सात मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा है। भारतीय वायुसेना ने ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी को नई जिम्मेदारी है। पश्चिमी सेक्टर में फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमांड अब भारतीय वायुसेना की ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी संभालेंगी। भारतीय वायुसेना में ये पहला मौका है जब कोई महिला कॉम्बैट यूनिट की जिम्मेदारी संभालेगी।

वो पहली महिला हैं जिन्हें वर्ष 2019 के सितंबर महीने में वायु सेना की फ्लाइंग यूनिट की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनने की उपलब्धि हासिल हुई थी। धामी को एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की तरफ से दो बार कमांड किया जा चुका है।

जानकारी  के मुताबिक शैलजा धामी पंजाब में लुधियाना से ताल्लुक रखती है। शहीद करतार सिंह सराभा गांव में उनकी परवरिश हुई है। उनमें गांव में रहने के दौरान ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा जागा। बता दें कि उनके गांव का नाम आजादी के लिए योगदान देने वाले शहीद के नाम पर रखा गया है। शैलजा धामी के माता जल आपूर्ति विभाग में कार्यरत थी जबकि उनके पिता बिजली बोर्ड के एसडीओ रहे थे। उनकी स्कूली स्थानीय सरकारी स्कूल में हुई जिसके बाद मंडी स्थित खालसा कॉलेज से उन्होंने बीएससी की।

प्रमुख खबरें

Kharif 2026 फसल क्षति पर मिलेगी आर्थिक सहायता, Bihar में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Neeb Karori Baba पर बनी फिल्म Hanuman Ansh ने 10 लाख से शुरू होकर कमाए ₹200 Crore

UP की सड़कों पर CM Yogi का एक्शन, Survey कर Permanent Repair के निर्देश जारी

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं खास भोग, घर पर इस तरह बनाएं Motichoor Modak