टीकाकरण अभियान से पहले बोले हर्षवर्धन, कोविड-19 के अंत की शुरुआत होने जा रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा की यह कदम ‘‘संभवतया कोविड-19 के अंत की शुरुआत है।’’ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 146वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यद्यपि टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीकों में ढिलाई नहीं देनी चाहिए और नियमों का पालन करते रहना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर