By अभिनय आकाश | Jan 30, 2025
असिस्टेंट कलेक्टर मैडम का इशारा मिलते ही दुकानो के सामने बनी सीढ़ियों पर पहले हथौड़े बरसे फिर बुलडोजर आया। पीले पंजे ने दुकानों के सामने बने अवैध कब्जे को कुछ ही मिनटों में कांट-छांट कर छोटा कर दिया। असिस्टेंट कलेक्टर मैडम ने लाहौर में अवैध कब्जों पर पहले हथौड़ा फिर बुलडोजर चलवाया। इनको ये ऑर्डर एक और बेगम से मिला। भारत में बाबा का बुलडोजर फेमस है तो पाकिस्तान में बेगम का बुलडोजर गरज रहा है। हम जिस बेगम की बात कर रहे हैं उनका नाम मरियम नवाज है और वो पूर्व पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ की बेटी हैं। कहा जा रहा है कि इन्होंने यूपी के सीएम आदित्यनाथ के बुलडोजर की नकल की है। मरियम पाकिस्तानी पंजाब की चीफ मिनिस्टर है। इस समय पूरे पाकिस्तान में मरियम के बुलडोजर का खौफ चल रहा है। मरियम ने बुलडोजर चलाने की नकल बाबा के बुलडोजर यानी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर की है।
पाकिस्तान के लाहौर में बुलडोजर के पंजे ने सबसे पहले लोहे की बनी सीढ़ी पर अपनी जोर आजमाइश की। कुछ ही देर में उसके टुकड़े किए। चंद मिनटों में ही बुलडोजर ने बिल्डिंग के सामने का हिस्सा खींचकर गिरा दिया। एक-एक वार होता रहा और बिल्डिंग के बड़े-बड़े हिस्से जमीन पर गिरते रहे। थोड़ी देर के बाद जब कैमरे ने बुलडोजर का एक्शन रिकॉर्ड किया तो पूरे बाजार की सूरत बिगड़ चुकी थी। हर तरफ टूटी हुई इमारतें दिखाई। फिलाहल मरियम नवाज ने पाकिस्तान में बुलडोजर एक्शन तो शुरू किया लेकिन उसका टारगेट अवैध कब्जा नहीं बल्कि पीएम की कुर्सी है। पाकिस्तान में नवाज के छोटे भाई शहबाज पीएम की कुर्सी पर हैं। मरियम के बुलडोजर से उनके चाचा शहबाज शरीफ का डर बढ़ गया है। आने वाले वक्त में मरियम बुलडोजर की मदद से उस कुर्सी पर कब्जा चाहती हैं।