Beijing में Ambassador Vikram Doraiswami ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

के जे एम वर्मा बीजिंग, 15 अगस्त चीन में भारत के राजदूत विक्रम दुरईस्वामी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद, उपस्थित जनसमूह दूतावास परिसर के सभागार में एकत्र हुआ, जहां दुरईस्वामी ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सिलसिले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इसके बाद, प्रवासी भारतीय समुदाय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। भारतीय मिशन की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट के अनुसार शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एक समारोह में तिरंगा फहराया, जिसमें प्रवासी भारतीय समुदाय के 400 सदस्यों और भारत समर्थकों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर

Delhi Riots 2020: खजूरी खास हिंसा मामले में 18 पर दंगा और लूटपाट के आरोप तय