अरुणाचल को लेकर भारतीय लड़की को बीजिंग ने रुलाया, पूरे मामले पर मोदी की एंट्री ने पूरा चीन हिलाया

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2025

चीन भारत से भले ही करोड़ों अरबों का व्यापार गठबंधन कर ले लेकिन उसकी धोखा देने वाली फितरत कभी नहीं बदलती। एक तरफ वो भारत से अपने व्यापार को लगातार बढ़ाना चाह रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अपनी जमीन हड़पने वाली बदनियति से बाहर नहीं निकल रहा। चीन ने फिर वही हरकत कर दी है और इस बार भारत ने उसकी ऐसी धुलाई की है कि बीजिंग तक खलबली मच गई है। अरुणाचल प्रदेश के एक भारतीय महिला के साथ चीन ने जो शर्मनाक बर्ताव किया है उसे सुनकर हर भारतीय का खून उबल पड़ेगा। यह सिर्फ बदतमीजी नहीं यह चीन की भारत विरोधी साजिश का खुला पर्दाफाश है। लेकिन जैसे ही भारत को इसकी भनक लगी, नई दिल्ली ने तुरंत एक्शन लेते हुए चीन को उसकी औकात दिखा दी।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल चीन का हिस्सा, पासपोर्ट अवैध...भारतीय महिला को शंघाई एयरपोर्ट पर 18 घंटे किया टार्चर

थोंगडोक ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

थोंगडोक ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने साथ हुए व्यवहार पर प्रकाश डाला और इसे 'भारत की संप्रभुता और अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों का सीधा अपमान' बताया। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले को बीजिंग के समक्ष उठाने और घटना की विस्तृत व्याख्या करने का आग्रह किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने संबंधित आव्रजन और एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ जवाबदेही और अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की है और मुआवजे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर में तनाव, ताइवान के आसपास चीनी वायुसेना और नौसेना की सक्रियता बढ़ी

भारत ने चीन को कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस घटना के बाद, भारत ने चीन के समक्ष कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है। घटना वाले दिन ही, चीन की राजधानी और दिल्ली में एक साथ बीजिंग को एक कड़ा विरोध पत्र जारी किया गया, जबकि शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्थानीय स्तर पर हस्तक्षेप किया और फंसे हुए यात्री को सहायता प्रदान की। सूत्रों के अनुसार, भारत ने बताया कि "यात्री को हास्यास्पद आधार पर हिरासत में लिया गया था। विरोध पत्र में यह भी कहा गया है कि "अरुणाचल प्रदेश निर्विवाद रूप से भारतीय क्षेत्र है और इसके निवासियों को भारतीय पासपोर्ट रखने और उसके साथ यात्रा करने का पूरा अधिकार है। भारत ने यह भी कहा है कि चीनी अधिकारियों ने शिकागो और मॉन्ट्रियल सम्मेलनों सहित अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन मानदंडों का उल्लंघन किया है। सरकारी सूत्रों ने आगे कहा कि इस तरह का आचरण द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के व्यापक प्रयास में अनावश्यक बाधाएँ उत्पन्न करता है।

प्रमुख खबरें

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

किसानों के त्याग से जेवर बना निवेश का नया वैश्विक केंद्र, ₹15,023 करोड़ की परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।