Beijing में पिछले कम से कम 140 वर्ष की सर्वाधिक बारिश हुई, भीषण बाढ़ से 21 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

झूझोउ। चीन की राजधानी में तूफान ‘डोक्सुरी’ के कारण पिछले कम से कम 140 वर्ष की सर्वाधिक बारिश हुई है, जिसके कारण सड़कें नहरों में बदल गई है और इस दौरान वर्षाजनित हादसों में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजिंग मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बुधवार को बताया कि शहर में गत शनिवार से बुधवार सुबह तक 744.8 मिलीमीटर (29.3 इंच) बारिश दर्ज की गई। बीजिंग और उसके पड़ोसी हेबेई प्रांत में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ आ गई है और पानी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। बारिश ने सड़कों और यहां तक की पेयजल की पाइप को तबाह कर दिया है तथा बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। राजधानी के आस-पास नदियों में उफान के कारण कारों के भीतर पानी भर गया है।

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला